भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सूखी सेवनियां (Sukhi Sevaniya) इलाके में 24 दिन पहले इंजीनियर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की हत्या हो गई थी। इस मामले में भोपाल पुलिस (Bhopal Police) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सुनसान इलाके में कार के अंदर मिले शव की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को करीब तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त लग गया।
पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान
मामला जब पेचीदा होता गया तो पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया था। अब इस सनसनीखेज हत्या की परतें खुल चुकी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि कपिल शर्मा की हत्या उनके ही गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी दीपक साहू ने की थी। दीपक अपनी सैलरी को लेकर नाराज था। उसे लगता था कि उसकी मेहनत के बदले में उसे पर्याप्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसी नाराजगी में उसने अपने जीजा के साथ मिलकर कपिल को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।
जानकारी के मुताबिक आरोपी दीपक ने अपने जीजा के साथ मिलकर पहले कपिल को किसी बहाने से सुनसान इलाके में बुलाया। फिर कार के अंदर ही उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार में ही छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। कपिल शर्मा की हत्या (Kapil Sharma Murder) पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। कोई ठोस सुराग न मिलने पर पुलिस ने SIT गठित की जिसने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। आखिरकार पुलिस ने दीपक साहू और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया।