Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Karnataka Assembly Election: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का अभियान जारी, लॉन्च किया CryPMPayCM

Karnataka Assembly Election: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का अभियान जारी, लॉन्च किया CryPMPayCM

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने हुंकार भर दिया हैं। कर्नाटक में जमकर चुनावी रेैलियां की जा रही है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वे लोगों के सामने ‘रोने’ वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

पढ़ें :- इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ Honda SUV, जाने क्या है फीचर्स

इसके बाद से प्रियंका की टिप्पणी ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगा और कांग्रेस के कई नेताओं ने इसका इस्तेमाल किया। इसके बाद कर्नाटक कांग्रेस ने अपने ‘PayCM’ अभियान की तर्ज पर ‘CryPMPayCM’ कैंपेन लॉन्च किया।

इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका के टिप्पणी के बाद कर्नाटक प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने लिखा, “इन दिनों पीएम के भाषण मुझे मेरी फेसबुक फीड की याद दिलाते हैं – शिकायतों से भरा और कोई महत्वपूर्ण सामग्री नहीं। स्टेटस अपडेट का समय? हैशटैग CryPMPayCM।

गौरतलब है कि कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल ने अपने अभियान को सफल बनाने के लिए इसी हैशटैग के साथ कई ट्वीट करना शुरू कर दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ कांग्रेस ने 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाया था और PayCM कैंपेन चलाया था।

Advertisement