Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Karnataka Election 2023: BJP नेता और पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा

Karnataka Election 2023: BJP नेता और पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि वह भाजपा के साथ नहीं रहना चाहते। शेट्टर उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को अपना इस्तीफा सौंपा।

पढ़ें :- मोदी सरकार में शान, शोहरत और सत्ता की राजनीति चल रही है, इसमें सत्य की कोई जगह नहीं: प्रियंका गांधी

इसको लेकर कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि अगर जगदीश शेट्टर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो मैं उनका स्वागत करूगां। दरअसल कांग्रेस ने अभी तक हुबली-धारवाड़ केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए टिकट की घोषणा नहीं की है, जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भगवा पार्टी से बगावत की है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बना लिया है

बताया जा रहा है कि यह छह बार के विधायक भी रह चुके हैं। जगदीश शेट्टर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में हुब्बालि-धारवाड़ मध्य सीट से बीजेपी के टिकट पर किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद से उन्होंने भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Advertisement