1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बना लिया है

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को अपनी लूट का ATM बना लिया है

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2024 का चुनाव, भारत का भविष्य तय करने जा रहा है। ये चुनाव, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव, आत्मनिर्भर भारत की सिद्धि का चुनाव है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में किसानों को कभी नहीं मिल पाया समय पर खाद-बीज, 10 वर्षों से किसानों को दे रहे धोखा: अखिलेश यादव

साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरुरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

 

पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...