Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ही किंग, बीजेपी का कमल मुरझाया !

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ही किंग, बीजेपी का कमल मुरझाया !

By संतोष सिंह 
Updated Date

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 119 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 72 सीटों पर आगे है। जबकि जेडीएस 26 पर आगे है। कर्नाटक विजय का संदेश देने के लिए देशभर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों पर जश्न की तैयारी कर रही है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे हैं।

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था।

Advertisement