Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की मतणना अंतिम चरण में चल रही है। रूझानों में कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 64 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीएस 20 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। वहीं, रूझानों में साफ हो गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकारी बनाने जा रही है। कर्नाटक की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को बधाई दी है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ इसके साथ ही कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

कांग्रेस 119 सीटें जीती, 17 पर आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 119 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 55 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 9 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीएस 18 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि दो सीटों पर आगे है।

पढ़ें :- Covishield Vaccine Side Effects : पीएम मोदी पर बरसे अजय राय, बोले- 52 करोड़ चंदा लेकर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की जान का सौदा...
Advertisement