बंगलूरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के एक विंग कमांडर (Wing Commander) पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
Video -भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता पर बेंगलुरू में कथित तौर पर भाषा को लेकर रोड रेज की घटना में हमला किया गया। pic.twitter.com/2LnFMcfuPR
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 21, 2025
जानकारी के मुताबिक, विंग कमांडर (Wing Commander) पर हमला उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। इस घटना में उनके सिर पर चोट आई और उन्होंने घटना के बाद पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना भी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विंग कमांडर बुरी तरह जख्मी औ खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं।
पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर आदित्य बोस (Indian Air Force Wing Commander Aditya Bose) और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता (Wife Squadron Leader Madhumita) पर बेंगलुरू में कथित तौर पर भाषा को लेकर रोड रेज की घटना में हमला किया गया। बेंगलुरु में इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के विंग कमांडर और उनकी पत्नी पर कन्नड़ भाषा (Kannada Language) के कट्टरपंथी ने किया हमला। विंग कमांडर ने वीडियो बनाकर सुनाई पूरी बात।