Karwa chauth vrat durlabh sanyog : सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाने वाला कठिन करवा चौथ व्रत कल यानि 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस बार इस विशेष व्रत में बहुत दुर्लभ संयोग बन रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,इन शुभ योगों में की गई पूजा से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। दरअसल, 200 साल बाद इस बार करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिव वास योग का निर्माण हो रहा है। करवा चौथ व्रत में भगवान गणेश, माता गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है।
पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 : कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम
सिद्धि योग
पंचांग के अनुसार, इस दिन सिद्धि योग का संयोग शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। यह योग कार्यों में सफलता और सिद्धि दिलाने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
शिववास योग
इस बार करवा चौथ पर दुर्लभ शिव वास योग भी बनने जा रहा है। शिव वास का अर्थ है भगवान शिव का शुभ निवास। जब शिव वास कैलाश पर होता है तो वह समय शिव परिवार की पूजा, रुद्राभिषेक और व्रत के लिए बेहद शुभ माना जाता है।