Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भूकंप के झटकों से कांपा कश्मीर, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

भूकंप के झटकों से कांपा कश्मीर, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Kashmir Earthquake : जम्मू और कश्मीर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के बारामूला जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन, अचानक आए इस भूकंप से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए।

पढ़ें :- दिल्ली बम विस्फोट को लेकर जम्मू- कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया सामने

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह 5.35 बजे आया और इसका केंद्र पत्तन इलाका था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के झटके भारत और पाकिस्तान में महसूस किए गए। NCS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गुलमर्ग के पास और श्रीनगर के पश्चिम में था। इस जगह को पहलगाम से लगभग 84 किमी पश्चिम और कारगिल से लगभग 164 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में भी बताया गया, जो घाटी और आस-पास के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक बड़े क्षेत्रीय संदर्भ की ओर इशारा करता है।

Advertisement