Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kaushambi: छात्रा के साथ प्रिंसिपल की अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग ने ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक

Kaushambi: छात्रा के साथ प्रिंसिपल की अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग ने ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबालिग छात्रा के साथ रेप मामले में वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने शनिवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है। शुक्रवार को सोशल मीडिया में प्रिसिंपल का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हुआ था।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई चीमें लगाई गई है। वहीं पीड़िता ने शनिवार को आत्महत्या करे का प्रय़ास किया। उससे गंभीर हालत में प्रयागराज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुससार 29 अप्रैल को वह किसी काम से बाहर गई थी। पति मजदूरी करने गए थे। इस दौरान सुबह 11 बजे स्कूल प्रिंसिपल देवेन्द्र मिश्रा घर पहुंचे।बेटी को अकेला पाकर उन्होंने उसके साथ रेप किया। प्रिसिंपल ने अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

इस डर से बेटी चुप रही। इसके बाद गुरुवार की शाम को वीडियो वायरल हो गया। इसमें प्रिसिंपल बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। इसके बाद बेटी से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बादथाने थाने में तहरीर दी गई। इस दौरान छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि प्रिंसिपल डीके मिश्रा केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते बहन ने जान देने की कोशिश की। मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement