Kawasaki Ninja 300 : निंजा 300 को सीबीयू के ज़रिए लॉन्च किया है। यह बाइक फिलहाल भारत में ही बनाई जा रही है और इसकी कीमत 3.43 लाख रुपये है। 2024 कावासाकी निंजा कैंडी लाइम ग्रीन और मेटालिक मूनडस्ट ग्रे दो नए रंगों में आएगी। पूरी तरह से फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक में ट्विन हेडलैंप, क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्टेप्ड सीट है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
निंजा 300 में CBU वैरिएंट में इस्तेमाल किया गया समान 296cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। 11,000 rpm पर यह 26.1 Nm और 38.4 BHP उत्पन्न करता है। असिस्ट और स्लिपर क्लच के इस्तेमाल से इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
निंजा 300 में पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन सिस्टम और आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क है। ब्रेकिंग फंक्शन को संभालने के लिए दोनों तरफ डुअल-चैनल ABS के साथ सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है।
भारतीय बाजार में निंजा 300 का मुकाबला केटीएम आरसी 390, टीवीएस अपाचे आरआर 310 और यामाहा आर3 से है।