Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जो अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, वो जनता को भी धोखा देगा…केजरीवाल पर जमकर बरसे सीएम योगी

जो अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, वो जनता को भी धोखा देगा…केजरीवाल पर जमकर बरसे सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली के किराड़ी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई…एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?

पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज जब हम लोग दिल्ली में सड़क, सीवर, पेयजल की स्थिति को देख रहे हैं। आज से एक दशक पहले लोग दिल्ली आते थे यहां की सड़क, मेट्रो समेत अन्य सुविधाओं को देखने के लिए लेकिन आज क्या स्थिति इन्होंने बना दिया है। सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है ये आज मैं खुद देख रहा हूं, ये छूट आपने एक व्यक्ति और उसके साथियों को क्यों दे दी है?

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में इतना कूड़ा हर जगह है कि पूरी राजधानी की दुर्गति हो गई है। आज हमारे वाहनों को यहां उसी सीवर के पानी से गुजरना पड़ा। आजकल अपने भाषणों में केजरीवाल बार बार यूपी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि आज यूपी पूरे देश में एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों को स्वयं देखिए, दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों को देखिए, जमीन और आसमान का अंतर आपको स्वयं नजर आएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। दिल्ली में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। आप झूठ बोलने की एटीएम मशीन है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया,आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली में घुसपैठियों को आधार बांट रही है। रोहिंग्या को दिल्ली में बसाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन्होने यहां दंगे करवाए।

 

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
Advertisement