नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena ) ने बुधवार को वन और वन्यजीव विभाग (Forests and Wildlife Department) से जुड़े 223 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के दो अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच (CBI Investigation) को मंजूरी दी है। एलजी सक्सेना (LG VK Saxena) ने रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार (Delhi Government) के तरफ से संचालित अस्पताल की दो वरिष्ठ महिला स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भी मंजूरी दी है।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
बता दें कि एलजी के पास एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिपोर्ट भेजकर सीबीआई जांच (CBI Investigation) की सिफारिश की थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि वन्यजीव विभाग में 223 करोड़ रुपए की गड़बड़ी हुई है। इसी पर संज्ञान लेते हुए एलजी वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने सीबीआई जांच (CBI Investigation) को मंजूरी दी है। इसके अलावा दिल्ली सरकार (Delhi Government) के स्वास्थ्य विभाग में दो महिला अधिकारियों के खिलाफ जांच की सिफारिश की गई थी। एलजी ने इसे भी मंजूर कर लिया है।