Keralam Accident : केरल के त्रिशूर में दिल दहलाना वाला दुखद सड़क हादसा एस समय हो गया जब कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू में हाईवे पर खड़ी एक मालवाहक लॉरी के पीछे एक तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी इंजीनियरिंग के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसा शुक्रवार रात लगभग 11:40 बजे काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में हुआ।
पढ़ें :- अपनी खुन्नस मिटाने के लिए हमारी मस्जिद पर बुलडोज़र नहीं चला सकते...सहारनपुर मामले में बोले असदुद्दीन ओवैसी
मृतकों की हुई पहचान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान डिंडीगुल के सूर्या, युवासंजीत, विश्व व जोहुआ और मदुरै के संतोष व प्रसन्ना के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य छात्रों की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। स्थानीय निवासियों, पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भिजवाया।
पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार खड़ी लॉरी से किन परिस्थितियों में टकराई।
फरार लॉरी चालक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया है कि निर्माण कार्य के कारण रास्ते में अवरोधक (बैरिकेट्स) लगाए गए थे और लॉरी चालक ने अपने वाहन को अवरोधक वाले हिस्से के पास सड़क के दाहिनी ओर अवैध रूप से पार्क कर रखा था। अंधेरा होने और कार की गति तेज होने के कारण चालक संभवतः अवरोधक और खड़ी लॉरी को समय रहते देख नहीं पाया।