Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kerala Assembly Elections 2026 : केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- 100 से ज़्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

Kerala Assembly Elections 2026 : केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- 100 से ज़्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections 2026) के लिए गुरुवार को जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस महासचिव (संगठन) व लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल (Lok Sabha MP KC Venugopal) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम केरल में चुनाव में ज़बरदस्त जीत हासिल करने जा रहे हैं। इस चुनाव में हम 100 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।

पढ़ें :- 'मुझे ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है जो मैंने कभी नहीं कही...' शशि थरूर अपना डीपफेक वीडियो वायरल होने पर भड़के

उन्होंने कहा कि केरल की जनता बदलाव चाहती है, क्योंकि वे पिछले 10 सालों से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) से तंग आ चुके हैं। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सबरीमाला में भगवान अयप्पा का सोना चोरी हो गया था और यह सरकार दोषियों और इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की अदालत ने अपना फ़ैसला सुना दिया है कि वे ऐसी सरकार नहीं चाहते, जिसने सोने की चोरी में शामिल दोषियों का साथ दिया हो। आपको ऐसा मुख्यमंत्री कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। उन्हें तो केरल की जनता की ज़रा भी परवाह नहीं है।

Advertisement