Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. KERALA ELECTION 2021: जानें किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे मेट्रो मैन कहे जाने वाले ई श्रीधरन

KERALA ELECTION 2021: जानें किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे मेट्रो मैन कहे जाने वाले ई श्रीधरन

By शिव मौर्या 
Updated Date

केरल। अभी कुछ दिनों पहले ही केरल की राजनीति में मेट्रो मैन ई श्रीधरन की एंट्री हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में कदम रखने का मन बनाया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की खबर भी आई लेकिन केरल की भाजपा संगठन ने इसे नकार दिया था और कहा था कि जो भी फैसला लिया जायेगा वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लिया जायेगा। श्रीधरन की उम्र को भी लेकर विपक्षी पार्टीयों ने सवाल खड़े करने शुरु कर दिये थे।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

उनकी उम्र 88 वर्ष के करीब है और भारतीय जनता पार्टी और प्रधान मंत्री मोदी ने ये कहा था कि हमारी पार्टी में 75 साल से ज्यादा के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जायेगा। तो क्या श्रीधरन को लाकर पार्टी अपने ही बनाये गये नियम को चुनौती देती नजर आ रही है। केरल में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दलों की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इस बीच भाजपा ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी 25 सीटों से अन्य चार पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। इन प्रत्याशियों के नाम के बीच ये भी ऐलान हो गया है कि ‘मेट्रो मैन’ डॉ. ई. श्रीधरन पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। आपको बता दें कि केरल में राज्य की सभी 140 विधानसभा सभा सीटों पर एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी।

वहीं, इस चुनाव की मतगणना 2 मई को होनी है। मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन को कोलकाता मेट्रो से लेकर दिल्ली मेट्रो तक में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। मेट्रो जैसे क्रांतिकारी परिवहन माध्यम में उनके इन्हीं योगदानों की वजह से साल 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

पढ़ें :- Breaking News-सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कर सकता है विचार ,अगली सुनवाई 7 मई को
Advertisement