Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Kerala Tourist Places : केरल में नारियल और नौका विहार पर्यटकों के सपने की दुनिया है , चाय के बागानों की सैर विशेष अनुभव है

Kerala Tourist Places : केरल में नारियल और नौका विहार पर्यटकों के सपने की दुनिया है , चाय के बागानों की सैर विशेष अनुभव है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kerala  Tourist Places :  प्राकृतिक सुंदरता का धनी केरल राज्य सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। नदियां ,झरने और चाय नारियल के बागान पर्यटकों को एक अनोखी दुनियां की सैर कराते है। केरल को प्रकृति का वरदान मिला है। झीलों में चलती नौका पर सवार पर्यटक अपनी सुध बुध भूकर बस नजारों के दर्शन ही करता रहता है। जानें आप यहां  आप कहां-कहां घूम सकते हैं।

पढ़ें :- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को देगा एक पौधा, पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया यह कदम

मुन्नार और वायनाड
मुन्नार बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है।  प्राकृतिक खूबसूरती की मिसाल बने मुन्नार में आप इको प्वाइंट,एराविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं। यहां पास ही मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स और टी म्यूजियम है। यहां स्थित झील में पर्यटक वोटिंग भी कर सकते हैं।आप यहां रोज गार्डन भी देख सकते हैं। इसके अलावा, आप एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान भी देख सकते हैं।

अल्लेप्पी
केरल में सैलानी अल्लेप्पी घूम सकते हैं। इसे भारत का वेनिस कहा जाता है। वायनाड में टूरिस्ट ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। इस जगह की शान्ति लोगों को आकर्षित करती है। वर्कला में सैलानी जर्दना स्वामी मंदिर, विष्णु मंदिर और शिवगिरी मठ के दर्शन कर सकते हैं। इसी तरह से मुन्नार भी बेहद खूबसूरत जगह है जहां देश के कोने.कोने से सैलानी आते हैं। यहां पर्यटक चाय के बागानों की सैर कर सकते हैं।

Advertisement