Ketu Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह के आध्यात्मिकता, वैराग्य और मोक्ष का कारक ग्रह माना जाता है। छाया ग्रह केतु इस समय सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। 5 दिसंबर 2026 तक केतु इसी स्थिति में रहने वाले हैंं ।पौराणिक कथा के अनुसार, स्वरभानु नामक राक्षस ने छल से अमृतपान किया था। भगवान विष्णु ने अपने चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, जिसमें सिर का हिस्सा ‘राहु’ और धड़ का हिस्सा ‘केतु’ कहलाया। केतु के प्रभाव से जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलते हैंं। मघा नक्षत्र में केतु की स्थिति से कई राशियों को लाभ हो सकता हैं।
पढ़ें :- Ketu Gochar 2026 : केतु के गोचर से धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
केतु ग्रह की स्थिति से मेष राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. करियर में तरक्की और आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. पुराने विवाद से राहत मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सफलता के योग बनेंगे. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए केतु ग्रह की स्थिति शुभ रहेगी. इन लोगों को कामकाज में सफलता मिलेगी. उच्च पद की प्राप्ति होगी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु ग्रह की स्थिति लाभकारी रहेगी. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद रहेगी