Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ketu Gochar 2026 : केतु के गोचर से धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Ketu Gochar 2026 : केतु के गोचर से धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ketu Gochar 2026 :  वैदिक ज्योतिष और हिंदू पौराणिक कथाओं में केतु (Ketu) को एक बेहद महत्वपूर्ण और रहस्यमयी छाया ग्रह (Shadow Planet) माना जाता है। वर्तमान में केतु ग्रह सिंह राशि (Simha Rashi) में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, केतु हमेशा उल्टी चाल (वक्री) चलते हैं और वे 5 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में बने रहेंगे। इसके बाद केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि (Cancer) में प्रवेश करेंगे।

पढ़ें :- Ketu Gochar 2026 : दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे केतु, इन राशियों की किस्मत चिमकेगी

वर्तमान में केतु ग्रह सिंह राशि (Simha Rashi) में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, केतु हमेशा उल्टी चाल (वक्री) चलते हैं और वे 5 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में बने रहेंगे। इसके बाद केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि (Cancer) में प्रवेश करेंगे

केतु के मघा नक्षत्र में गोचर से अगले 90 दिन 6 राशियों के लिए शुभ रहेंगे। करियर में सफलता, धन लाभ, प्रमोशन, कानूनी मामलों में राहत और खुशखबरी मिल सकती है।

पौराणिक कथा
समुद्र मंथन के दौरान जब स्वरभानु नामक असुर ने छल से अमृत पी लिया था, तब सूर्य और चंद्रमा के बताने पर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उसका सिर काट दिया था। ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी और रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। केतु हमेशा वक्री यानी उलटी चाल चलते हैं, इसलिए उनकी चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है।

कर्क राशि
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि कर्क राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और काम में सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।

पढ़ें :- Ketu Nakshatra Parivartan 2026 : केतु ग्रह का होगा नक्षत्र परिवर्तन , इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि
मेष राशि वालों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई प्रॉफिटेबल डील हाथ लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं, किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Advertisement