Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Khatron Ke Khiladi 12: Rohit Shetty से एक्ट्रेस ने लिया बड़ा पंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा घुटनों पर बैठ रोती आई नजर

Khatron Ke Khiladi 12: Rohit Shetty से एक्ट्रेस ने लिया बड़ा पंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा घुटनों पर बैठ रोती आई नजर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 शो की शूटिंग कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जन्नत (Jannat Zubair) हर स्टंट में अपना बेहतर दे रही हैं। केप टाउन में अपने खतरों का सामना करने के साथ जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) शो के होस्ट रोहित शेट्टी संग भी जमकर मस्ती कर रही हैं।

पढ़ें :- Amrita Pandey suicide: सुसाइड से पहले अमृता पांडेय ने डाली थी यह क्रिप्टिक पोस्ट

आपको बता दें, जन्नत (Jannat Zubair) की नई पोस्ट में आप इसकी झलक देख सकते हैं। वही जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने खतरों के खिलाड़ी शो के होस्ट रोहित शेट्टी संग एक जबरदस्त रील वीडियो साझा किया है। रील वीडियो में आप देख सकते हैं कि जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) गुस्से में रोहित शेट्टी को फाइट करने के लिए बोलती हैं।

फिर रोहित शेट्टी बहुत हल्के से ही उनके माथे पर टच करते हैं तथा इतने में ही जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) रोने लगती हैं। हालांकि, ये एक लिप-सिंक वीडियो है, जन्नत और रोहित शेट्टी केवल अभिनय कर रहे हैं।

जन्नत जुबैर और रोहित शेट्टी का ये बेहतरीन वीडियो प्रशंसको को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर जन्नत (Jannat Zubair) का वीडियो छाया हुआ है। वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। प्रशंसक वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी शो 2 जुलाई से आरम्भ होने जा रहा है। इस बार शो में टेलीविज़न एवं सोशल मीडिया की दुनिया के कई लोकप्रिय स्टार्स सम्मिलित हुए हैं। शो के प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

 

पढ़ें :- Bipasha-Karan Marriage Anniversary: पति करण सिंह ग्रोवर को बिपाशा ने 8वीं मैरिज मैरिज एनिवर्सरी पर ख़ास पोस्ट कर किया विश
Advertisement