Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kia SUV Bumper Discount : किया की इस दमदार SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट ,  जानें फीचर्स और कीमत

Kia SUV Bumper Discount : किया की इस दमदार SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट ,  जानें फीचर्स और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kia SUV Bumper Discount :  कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किया मोटर्स मार्च 2026 में  Syros पर ₹60,000 तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। अगर आप कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में स्पेसियस, टेक-लोडेड और बेहतरीन सेफ्टी वाली कार चाहते हैं, तो Kia Syros आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ऑफर्स के  इस पैकेज में एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं, जो वेरिएंट और डीलरशिप के आधार पर अलग हो सकती है। आइए नई Kia Syros की कीमत और खासियत जान लेते हैं।

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन

एक्स-शोरूम कीमत
Kia Syros की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.67 लाख से शुरू होकर टॉप-एंड HTX+ वेरिएंट के लिए ₹14.56 लाख तक जाती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue और Maruti Brezza जैसी कारों से है।

इंजन और माइलेज
इंजन और माइलेज Kia Syros में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (Dynamic Smartstream G1.0 T-GDi) मिलता है, जो 120 PS पावर और 172 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
इसके साथ 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT automatic transmission की सुविधा मिलती है।

हाईवे क्रूजिंग तक स्मूथ परफॉर्मेंस
इसके अलावा डीजल मॉडल चाहने वालों के लिए 1.5-लीटर CRDi VGT इंजन (116 PS/250 Nm) है, जो 6-स्पीड मैनुअल या AT के साथ पेयर्ड है। ये इंजन सिटी कम्यूटिंग से लेकर हाईवे क्रूजिंग तक स्मूथ परफॉर्मेंस देते हैं। खासकर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट 0-100 kmph की स्पीड मात्र 10 सेकंड के अंदर कवर कर लेता है।

पढ़ें :- Electric Two-Wheeler Market : EV टू-व्हीलर में TVS Motor रफ्तार बरकरार, मार्च में 38000 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन

फीचर्स और खासियत
वहीं फीचर्स और खासियत की बात करें तो  Kia Syros में ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले (12.3-इंच HD टचस्क्रीन + 12-इंच LCD क्लस्टर + 5-इंच AC कंट्रोल), Dual-pane panoramic sunroof, हार्मन कार्डन 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और Kia Connect 2.0 (80+ फीचर्स के साथ OTA अपडेट्स) जैसे मॉडर्न सुविधाएं हैं।

वायरलेस चार्जिंग
इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, लेदरेट सीट्स, स्टारमैप LED DRLs और 17-इंच क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स हैं।

Advertisement