Farmer Protest 2024 : शंभू बार्डर (Shambhu Border) पर जवान और किसान आमने-सामने हैं। आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियों के बीच डटे दर्जनभर किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। किसान आंदोलन के बीच पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) ने बड़ा ऐलान किया है। कहा कि पंजाब में कल 15 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे।
पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार
भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) ने दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में रोकने, उनके ऊपर आंसू गैस छोड़ने और लाठी चार्ज के विरोध में यह फैसला लिया है। भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह उग्राहां (Joginder Singh Ugrahan) ने यह ऐलान किया है। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन (Delhi March Movement) का हिस्सा नहीं है।
हम किसानों से बातचीत करने को तैयार: अर्जुन मुंडा
किसान आंदोलन पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Agriculture Minister Arjun Munda) ने कहा कि किसान राजनीति से प्रेरित हैं। उन्हें सलाह देते हुए कहा कि जिस कानून की बात हो रही है, उसके बारे में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता, जिसकी बाद में आलोचना हो। अर्जुन मुंडा (Arjun Munda)ने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने को तैयार हैं। सरकार किसानों के साथ है. प्रदर्शन से आम लोगों को परेशानी न हो, इसका प्रदर्सनकारी ख्याल रखें। सरकार को किसानों की चिंता है। केंद्रीय कृषि मंत्री (Union Agriculture Minister) ने कहा कि सरकार समाधान निकालने की कोशिश जारी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि एएमएसपी (MSP) की गारंटी देने के लिए उनको किसी ने रोका नहीं था, वो लंबे समय तक सरकार में रहे हैं। किसानों के एमएसपी (MSP) की गारंटी के मांग पर मंत्री ने कुछ नहीं बोला, जब पूछा गया कि एमएसपी गारंटी (MSP Guarantee) देने में पेंच क्या है?
सरकार किसानों के मुद्दे पर कार्य करेगी: भाजपा
पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी (BJP leader Sudhanshu Trivedi) ने कहा कि सरकार पूरी संवेदशीलता और सतर्कता के साथ किसानों के मुद्दे पर कार्य कर रही है। उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार भी कर लिया है और आगे भी सरकार संवेदनशीलता के साथ काम करेगी। अभी कानून की मांग तकनीकी दृष्टि से थोड़ी विचित्र है। अब चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है तो सरकार चाह कर भी कानून नहीं बना सकती।