Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ शहीद, तीन जवान घायल

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ शहीद, तीन जवान घायल

By santosh singh 
Updated Date

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ के सुदूर वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गए। साथ ही तीन जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सेना के विशेष बल के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी ( JCO) रविवार को बलिदान हो गए। यह ऑपरेशन दो वीडीजी की हत्या के बाद चल रही गहन तलाशी के बीच हुआ। बलिदान जवान की पहचान 2 पैरा के नायब सूबेदार राकेश कुमार के रूप में हुई है। भारतीय सेना ने उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कई आतंकी घिरे हुए हैं

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर शिफ्ट किया गया है। इस मुठभेड़ में दो से तीन जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के आतंकवादी घिरे हुए हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि 3-4 आतंकवादी इस ऑपरेशन में घिरे हुए हैं। यह वही आतंकी समूह है जिसने हाल ही में किश्तवाड़ जिले में दो निर्दोष गांव रक्षा गार्डों की हत्या की थी। इसके अलावा एक सेना के जवान के घायल होने की भी खबर है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

Advertisement