सुबह का नाश्ता जो कि हमारे सेहत के लिए सबसे जरूरी होती है। इसे लेकर अक्सर डॉक्टर्स सलाह देते हैं। क्योंकि ये आपको ऊर्जा देता है और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। आपने बहुत से लोगों को सुबह-सुबह दही-चूड़ा खाते भी देखा होगा। सर्दी हो या गर्मी लोग इसका सेवन खूब करते हैं। दही-चूड़ा का सेवन सदियों से किया जा रहा है। इसका सेवन खासकर मकर संक्रांति पर किया जाता है। बिहार, झारखंड और यूपी के लोग दही चूड़ा का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें सेहत का खजाना छुपा है। आइए जानते हैं कि क्या है फायदा
पढ़ें :- टाइफाइड को जटिल बनाती हे भ्रांतियां, जाने कैसे बचा सकता है बीमारी से
पाचन क्रिया के लिए
चूड़ा आसानी से पच जाता है, और दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
शरीर को ऊर्जा प्रदान करे
यह एक कम कैलोरी वाला लेकिन हाई-एनर्जी नाश्ता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे आप दिन की शुरुआत एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
पढ़ें :- New Year 2026: पार्टी की मस्ती न पड़े अगले दिन पर भारी, इन 5 तरीकों से दूर करें हैंगओवर
हड्डियों और मांसपेशियों के लिए
दही कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और निर्माण में सहायक होता है।
वजन कंट्रोल करे
पेट लंबे समय तक भरा रहने के कारण यह ओवरइटिंग से बचाता है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है।
हार्ट हेल्थ के लिए
पढ़ें :- Health Care : गुड़हल के फूल में छिपा है सेहत के अनेकों राज , जानें use करने का तरीका
कुछ अध्ययनों के अनुसार, दही का नियमित सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।