1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Care : गुड़हल के फूल में छिपा है सेहत के अनेकों राज , जानें use करने का तरीका

Health Care : गुड़हल के फूल में छिपा है सेहत के अनेकों राज , जानें use करने का तरीका

कुछ ऐसी छोटी मोटी बीमारी होती हैं जिनकी दवा हमारे घर  के किचन या गार्डेन में उपलब्ध रहती है।   गुड़हल का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसका पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा को निखारने, बालों को मजबूत बनाने और वेट लॉस करने में सहायक होता है। इसके साथ  ही ब्लड शुगर और पाचन समस्याओं में भी राहत देता है। इसे बनाने के लिए ताजे गुड़हल के फूलों को उबालकर छान लें और स्वाद के लिए शहद या नींबू मिलाकर रोज सुबह सेवन करें।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

कुछ ऐसी छोटी मोटी बीमारी होती हैं जिनकी दवा हमारे घर  के किचन या गार्डेन में उपलब्ध रहती है।  गुड़हल का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसका पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा को निखारने, बालों को मजबूत बनाने और वेट लॉस करने में सहायक होता है। इसके साथ  ही ब्लड शुगर और पाचन समस्याओं में भी राहत देता है। इसे बनाने के लिए ताजे गुड़हल के फूलों को उबालकर छान लें और स्वाद के लिए शहद या नींबू मिलाकर रोज सुबह सेवन करें।

पढ़ें :- सामान्य सिर दर्द या माइग्रेन, जानिए दोनों के लक्षण और फर्क

इम्युनिटी को करता है मजबूत

गुड़हल के फूलों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है।

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

गुड़हल का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है जिससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। यह मुंहासों और स्किन एलर्जी को भी कम करने में सहायक होता है।

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान

बालों की सेहत में सुधार

गुड़हल का सेवन बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना  कम होता है और उनमें नेचुरल शाइन आती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

डायबिटिक मरीजों के लिए यह पानी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।

वजन घटाने में लाभदायक

पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा

यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रॉसेज को बढ़ाता है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

पाचन क्रिया को सुधारता है

गुड़हल का पानी गैस, एसिडिटि  और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में असरदार है। इसे रोजाना पीने से पेट साफ रहता है।

ऐसे बनाएं गुड़हल का पानी

– 2-3 ताजे लाल गुड़हल के फूल धोकर रखें। एक पैन में 2 कप पानी उबालें और उसमें फूल डालें।

–  5-7 मिनट उबालें जब तक पानी गुलाबी या लाल रंग का न हो जाए।

पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

–  फिर छानकर इसमें शहद या नींबू मिलाकर सेवन करें।

–  इसे सुबह खाली पेट पीना अधिक फायदेमंद होता है।

–  गुड़हल का पानी एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है और इसे नियमित पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

 

 

 

 

पढ़ें :- कभी न लगायें अपने फोन में इन 4 तरह के वालपेपर, जानिए कैसा असर डालता है दिमाग पर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...