Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए कब होगा यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

जानिए कब होगा यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद  यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। जोकि लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तीन जुलाई को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी से जुड़े सूत्र के अनुसार, बीजेपी ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

दरअसल स्वतंत्र देव सिहं के मंत्री बनने के बाद से प्रदेश में कई नाम की अटकलें तेज हो गई हैं। जिसमें से श्रीकांत शर्मा ,दिनेश शर्मा, सतीश गौतम, महेश शर्मा और दिनेश कुमार के नाम की भी शामिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि 23 जून को आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव के होना है। दोनों सीट के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि , 3 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement