Education Department Recruitment: शिक्षा विभाग, कोकराझार असम ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है. इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट recruitment.bodoland.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. शिक्षा विभाग के इस भर्ती के तहत कुल 1613 पदों पर बहाली की जाएगी. इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 2 मार्च तक या उससे पहले भी आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
पदों का विवरण
- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)- 1472 पद
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)- 141 पद
- कुल- 1613 पद
आवश्यक योग्यता
कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री के साथ बी.एड किया हुआ होना चाहिए. तभी वे आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे.
आयु सीमा
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए यह 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु में छूट दी जाएगी.
ऐसे मिलेगी यहां नौकरी
कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन केवल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर भर्ती संस्था द्वारा एक मेरिट लिस्ट सूची तैयार की जाएगी.
वेतनमान
- जिन कैंडिडेट्स का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें विभिन्न वेतनमान पर रखा जाएगा. इसके बारे में नीचे विस्तार से देखें.
- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर- 14000 रुपये – 70000 रुपये
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 22000 रुपये – 97000 रुपये