Kolkata Rape and Murder Case : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले में पूरे देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता अपर्णा यादव (BJP Leader Aparna Yadav) ने विरोध प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) आरोपी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार (West Bengal Government) को बर्खास्त किया जाए और वहां राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) लगाया जाए।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
उन्होंने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) का पुतला फूंका। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे।