Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Krishna Janmashtami 2024 : जब बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी की अद्भुत छवि को अपलक निहारते नजर आए सीएम योगी, की पूर्जा-अर्चना

Krishna Janmashtami 2024 : जब बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी की अद्भुत छवि को अपलक निहारते नजर आए सीएम योगी, की पूर्जा-अर्चना

By संतोष सिंह 
Updated Date

मथुरा। देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव (Shri Krishna Janmashtami Festival) मनाया जा रहा है, ऐसे में रविवार को मथुरा पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को आखिरकार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी ने अपनी शरण में बुला ही लिया। बिना तय कार्यक्रम के रविवार देरशाम प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर (Thakur Shri Bankebihari Temple)  पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव (Shri Krishna Janmashtami Festival) में शामिल होने मथुरा जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार देरशाम अचानक श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। हालांकि शासन द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम में उनका वृंदावन आगमन शामिल नहीं था, लेकिन शाम को मथुरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर (Thakur Shri Bankebihari Temple) में दर्शन करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री का इशारा होते ही आनन-फानन मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा मंदिर के साथ आसपास की गलियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

बता दें कि रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मथुरा में स्थित कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। यही नहीं वो इस त्योहार पर बीते रविवार को मथुरा के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ से रवाना हो गए थे। गौरतलब है कि प्रभु कृष्ण का जीवन मथुरा के खेत और खलिहान में ही बीता, जिसकी वजह से आज मथुरा समेत वृंदावन में आज के खास दिन को एक पर्व के रूप में मनाया जाता है।

शयन आरती से ठीक पहले मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुरजी की अद्भुत छवि को अपलक निहारते नजर आए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा समेत पुलिस प्रशासन के अफसर मौजूद रहे। उधर, श्रीहरिदास बिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट के संस्थापक एवं बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत इतिहासकार आचार्य प्रहलादबल्लभ गोस्वामी द्वारा अमर शहीद रूपानंद जन्मोत्सव में आमंत्रित किए जाने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम न होते हुए भी बांकेबिहारीजी पहुंचे। उन्हें पूज्य गोस्वामी रूपानंदजी महाराज का चित्रपट एवं अपने द्वारा रचित मंदिर के ऐतिहासिक ग्रंथ भेंट किए।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल
Advertisement