Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Krishna Janmashtami Bhog Special:जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लगाएं धनिया की पंजीरी का भोग

Krishna Janmashtami Bhog Special:जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लगाएं धनिया की पंजीरी का भोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Krishna Janmashtami Bhog Special: भगवान कृष्ण के जन्म के उत्सव में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन हर घर में भगवान कृष्ण का जन्म किया जाता है और भगवान कृष्ण की मनपसंद चीजों जैसे मक्खन, घी, मिश्री, मेवा आदि का भोग लगाया जाता है।

पढ़ें :- Dhania Panjari Recipe: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लगाएं धनिया की पंजीरी का भोग, ये है बनाने का तरीका

इस दिन लोग व्रत भी रखते है। पूरे देश में इस त्यौहार को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों और घरों में खूब सजावट की जाती है। भगवान कृष्ण की झाकियां भी सजाई जाती है। आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर आज हम आपको भगवान कृष्ण को भोग में लगाई जाने वाली धनिया की पंजीरी बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

धनिया की पंजीरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 कप धनिया पाउडर
3 चम्मच घी
आधा कप चीनी पाउडर
आधा कप कटे हुए मखाने
आधा कप कद्दूकस नारियल
बारीक कटे हुए काजू
बारीक कटे हुए बादाम
चिरौंजी
खरबूज के बीज

पढ़ें :- Krishna Janmashtami: हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की.... भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर ऐसे बनाएं पंचामृत

धनिया की पंजीरी बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कहाड़ी में घी गर्म कर उसमें धनिया को डाल कर भूनें। 5-7 मिनट तक भूनने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लें। अब फिर से कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मखाना, काजू, बादाम समेत सभी मेवे को डाल कर भून लें।

अब कहाड़ी में धनिया, चीनी और नारियल को भी मिला लें और फिर गैस से उतार कर पंजीरी को भोग वाली थाली में निकाल लें। आपकी धनिया पंजीरी बनकर तैयार है।

पढ़ें :- Krishna Janmashtami Bhog Special: भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर उन्हें भोग लगाएं खरबूज की बर्फी
Advertisement