Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील की कृतिका शुक्ला फर्जी आईएएस बनकर झाड़ रही थी रौब, पोल खुली तो पुत्री-पिता मांग रहे हैं माफी

प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील की कृतिका शुक्ला फर्जी आईएएस बनकर झाड़ रही थी रौब, पोल खुली तो पुत्री-पिता मांग रहे हैं माफी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ की निवासी कृतिका शुक्ला ने यूपीएससी की परीक्षा-2022 में 129 वीं रैंक हासिल किया था। लेकिन कृतिका शुक्ला के नाम का गलत उपयोग करते हुए प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील की कृतिका शुक्ला ने 129 वीं रैंक में आईएस बनने की फर्जी खबरें फैला दी। मीडिया भी उनके झांसे में आ गई। इसके बाद उनके परिजनों ने भी मीडिया को जमकर इंटरव्यू दिए। भाई, चाचा, नानी सब अपनी कृतिका की उपलब्धियों का बखान करते नहीं थक रहे थे। जालसाज कृतिका के झांसे में आकर जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए कहा था कि कृतिका की सफलता से कुंडा तहसील का सम्मान बढ़ा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस फर्जीवाड़े की जानकारी जब यूपी कैडर में आईपीएस अधिकारी कृतिका शुक्ला को हुई तो उन्होंने इस जालसाज से संपर्क किया। फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने की जानकारी जब फर्जी आईएएस बनने वाली कृतिका शुक्ला व उसके पिता को हुई तो गिड़गिड़ाने लगे।

भविष्य में मुझसे दोबारा गलती नहीं होगी और उनके नाम का फिर इस्तेमाल नहीं करूंगी : फर्जी आईएएस कृतिका 

मेरा नाम कृतिका शुक्ला है आप सब मुझे एक आईएएस अधिकारी के रूप में जानते हैं। मैं आईएएस आफिसर नहीं हूं। मैं आज तक जिनकी आईडेंटिटी यूज करती रही थी। वह यूपी कैडर में आईपीएस आफिसर हैं। ये मुझसे गलती हो गई है। भविष्य में मुझसे दोबारा गलती नहीं होगी और उनके नाम का फिर इस्तेमाल नहीं करूंगी।

अगर आगे कुछ ऐसा करती मैं और मेरी बेटी सजा भुगतने के लिए तैयार हैं : फर्जी आईएएस का पिता 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

फर्जी आईएएस आफिसर के पिता कौशलेश कुमार शुक्ला ने कहा कि मेरी बेटी कृतिका शुक्ला आईपीएस मैडम कृतिका शुक्ला का नाम अपने फायदे और रुतबे के लिए इस्तेमाल कर रही थी जो मेरी जानकारी में नहीं था। अब वो बात मेरी जानकारी में आ गई है। आगे से मैं ध्यान रखूंगा का कि मेरी बेटी आगे से कोई ऐसा कार्य न करे। अगर आगे कुछ ऐसा करती मैं और मेरी बेटी सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।

Advertisement