Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी के संबोधन पर KRK का विवादित ट्वीट, बोले- ‘फिर से 8 बजे …

पीएम मोदी के संबोधन पर KRK का विवादित ट्वीट, बोले- ‘फिर से 8 बजे …

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पीएम मोदी (PM Modi) पहली बार राष्ट्र को आज रात 8 बजे संबोधित करने जा रहे हैं। ऐसे में अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा खबरों में वाले फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Film Critic Kamal Rashid Khan) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने पोस्ट में इसे खतरनाक बताया है।

पढ़ें :- गांठ के बिना भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

केआरके (KRK) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘फिर से 8 बजे? ये 8 बजे खतरनाक है।’ केआरके (KRK) के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ‘कम से कम देश का मजाक तो मत बनाओ, पीएम हैं वो।’ दूसरे शख्स ने लिखा- मोदी जी का लकी नंबर 8 है।

पढ़ें :- बॉक्स ऑफिस पर हिट का क्या है फॉर्मूला? ‘मिर्जापुर’ के प्रोड्यूसर ने बताया साउथ फिल्मों का राज

बता दें कि 7 मई से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)  के जरिए भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब दिया है. इसके तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया था।

Advertisement