नई दिल्ली। स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने विवाद के बीच एक और वीडियो जारी कर दिया है। कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharama) पर तंज कसते हुए बुधवार को एक वीडियो शेयर किया, जहां वह एक गाने के जरिए वित्त मंत्री को ‘निर्मला ताई’ बुला रहे हैं और नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।
पढ़ें :- 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले : सीएम योगी
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 26, 2025
पढ़ें :- अस्पताल गेट पर प्रसव का मामला: भदोही के भ्रष्टाचारी CMO डॉ. संतोष कुमार चक पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, कन्या भ्रूण हत्या कराने वालों से लग चुके हैं साठगांठ के आरोप
करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में कामरा ने जोक करते हुए कहा कि ‘आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई। इन सड़कों की बर्बादी करने सरकार है आई। मेट्रो है इनके मन में खोद कर लें अंगड़ाई। ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई, बेजेज गिराने ये है आई। कॉपोरेट ये ज्यादा कॉपोरेट इम्प्लाई टैक्स भरेगा। कहते हैं इसको तानाशाही।’
उन्होंने आगे कहा, कि देश में इतनी महंगाई सरकार के साथ है आई। लोगों की लूटने कमाई साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने ये है आई। मिडिल क्लास दबाने ये है आई। पॉपकॉर्न खिलाने ये है आई। कहते हैं इसको निर्मला ताई।’