Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, तीन महीने में तीसरी घटना

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, तीन महीने में तीसरी घटना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kuno National Park: दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए एक और चीता की मौत हो गई है। तीन महीने में ये तीसरी मौत है। बीते अप्रैल में इससे पहले अफ्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत हुई थी। पहला चीता नामीबिया से लाया गया था और दूसरा दक्षिण अफ़्रीका से। दोनों ही चीतों की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-400 सीटें इसलिए मांग रहा है ताकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं

मीडिया रिपोर्ट की माने तो वन विभाग की तरफ से बताया गया है कि, नौ मई को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में छोड़ी गई मादा चीता दक्षा को मॉनिटरिंग दल ने घायल पाया था।

पशु चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। दोपहर 12ः00 बजे दक्षा चीता की दुखद मृत्यु हो गई। दक्षा बाडा क्रमांक एक में छोड़ी गई थी तथा समीप के बोमा क्रमांक सात में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीता वायु तथा अग्नि को छोड़ा गया था।

गौरतलब है कि, नामीबिया की चीता साशा की मौत मार्च में हो गई थी। जबकि अप्रैल में दक्षिण अफ़्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मौत के दो दिन पहले ही उसका नाम उदय रखा गया था। बताया गया कि चीता उदय रविवार सुबह 9 बजे बीमार हुआ था। 11 बजे उसका इलाज शुरू किया गया। दोपहर को 4 बजे उसकी मौत हो गई।

 

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

 

Advertisement