Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश में भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश, इसलिए ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ में शामिल होने का किया फ़ैसला : दानिश अली

देश में भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश, इसलिए ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ में शामिल होने का किया फ़ैसला : दानिश अली

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) से निष्कासित अमरोहा लोकसभा सीट (MP from Amroha Lok Sabha seat)  से सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि आज मैंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नेतृत्व में शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल होने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला मेरे लिये एक बहुत ही अहम फ़ैसला है। और इसे मैंने बहुत सोच समझ कर लिया है। ये फ़ैसला लेते समय मेरे सामने दो रास्ते थे। एक, कि मैं स्टेटस को चलने दूं, जो स्थितियां देश में हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali)  ने कहा कि उन्हें वैसे ही स्वीकार लूं जो अन्याय देश के दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक व अन्य गरीब वर्ग के साथ हो रहा है। उसके ख़िलाफ़ कोई आवाज़ न उठाऊं, और दूसरा रास्ता ये था की मैं समाज में बढ़ते अन्याय के ख़िलाफ़ संसद में आवाज़ उठाने के साथ-साथ सड़क पर भी संघर्ष छेड़ूं व आंदोलन करूं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali)  ने कहा कि मेरे ज़मीर ने कहा कि मुझे दूसरा रास्ता लेना चाहिए। ये फ़ैसला लेने का एक बड़ा कारण यह भी है कि मैं ख़ुद इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था का भुगतभोगी हूं। संसद के अंदर मुझ पर जो आक्रमण हुआ वो सब ने देखा। सत्ताधारी दल ने मुझ पर आक्रमण करने वाले के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं की। बल्कि उसे पुरस्कृत किया।  दानिश अली ( Danish Ali) ने कहा कियही हाल पूरे देश का है। भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। जब मुझ पर संसद में आक्रमण हुआ , तब मुझे और मेरे परिवार को हौंसला देने वाले राहुल गांधी देश के पहले नेता थे। वो उस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे।

कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali)  ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ये यात्रा कमज़ोर को न्याय दिलाने की और भारतवासियों को जोड़ने की यात्रा है। ये यात्रा देश की विभाजनकारी ताक़तों के ख़िलाफ़ संघर्ष है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पूरे देश को जोड़ने के लिए और हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू की है। इस लिये मैं आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ खड़ा हूं। मेरा मानना है कि इस यात्रा का जो उद्देश्य है, उसकी पूर्ति करना हम सभी लोगों का, जो की राजनीति और समाज सेवा के काम से जुड़े हुए हैं, असली उद्देश्य है। मैं इस यात्रा की सफलता की कामना करता हूं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement