Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी का बड़ा संदेश, ‘लड़की हूं लड़का सकती हूं’ नारा केवल चुनावी नहीं था

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी का बड़ा संदेश, ‘लड़की हूं लड़का सकती हूं’ नारा केवल चुनावी नहीं था

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) पर आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इसी क्रम यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस (Congress In Lucknow) की ओर से लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव (Congress General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी पहुंचीं है।

पढ़ें :- परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो जाए आपके भरोसे और उम्मीद से कभी समझौता नहीं करूंगी...टिकट कटने के बाद बोलीं श्रीकला

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की अगुवाई में ये मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदराबाद में खत्म हुआ। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो मुहिम शुरू की है। वह रुकेगी नहीं। इस मार्च में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से महिलाएं और कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) की अगुवाई में हजारों की संख्या में महिलाएं उनके साथ पैदल चलकर लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारों से उनका हौसला अफजाई किया।

पढ़ें :- संभल के मतदान केंद्र में भगदड़ का वीडियो वायरल, कांग्रेस और सपा ने लगाया प्रशासन पर गंभीर आरोप

चुनाव तक सीमित नहीं नारा?

प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) के मौके पर ‘लड़की हूं लड़का सकती हूं’ मार्च निकालकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनका यह नारा सिर्फ चुनावी नारा नहीं है। बल्कि यह देश और उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने, बदलाव लाने की कोशिश है। प्रियंका (Priyanka Gandhi) यह कई मौकों पर कह चुकी हैं कि अब महिलाओं को पीछे रखकर कार्य नही किया जा सकता। महिलाओं को भी आगे आकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। इसकी शुरुआत उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव से कर दी है।

40 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की है। करीब 159 उम्मीदवार मैदान में उतारा था। हालांकि ये अलग बात है कि उसमें से कितनी जीत कर आती हैं , लेकिन प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) ने जिस तरह से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। उनके लिए सीट आरक्षित की यह एक बड़ा संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस (Congress) आधी आबादी की ख्याल रखने वाली एक मात्र पार्टी है।

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। यूपी चुनाव में उन्होंने संगठन को पूरी तरह से खड़ा किया और अकेले दम पर सभी 403 विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी उतारे। अब चुनाव के बाद भी आज जब महिला दिवस का मौका है। तो वह लखनऊ में मार्च निकालकर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। वह वाकई महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।

पढ़ें :- BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार: राहुल गांधी
Advertisement