HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत को विश्वगुरू बनाने का चुनाव है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से जुटें-विनोद पाण्डेय

भारत को विश्वगुरू बनाने का चुनाव है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से जुटें-विनोद पाण्डेय

भारत को विश्वगुरू बनाने का चुनाव है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से जुटें-विनोद पाण्डेय

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के सिसवा विधानसभा के बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन निचलौल नगर के एक नीजि मैरेज हाल में जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए कल होगी वोटिंग, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद पाण्डेय पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा ने बूथ अध्यक्षो से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ बूथ जीतने के लिए संकल्पित प्रयास करे। यह भारत को विश्वगुरू बनाने का चुनाव है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से जुटें। हर बूथ पर सबको 370 वोट बढाना है।

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख का दायित्व बड़ा है। उसे घर-घर पहुंचकर लोगों से सम्पर्क करना है तथा भाजपा सरकार की नीतियां बताना है। भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। तभी जीत पक्की होगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मतदान के दिन बूथ पर बूथ अध्यक्ष ही लडता है। तभी विजय मिलती है।उन्होने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को इस महासमर मे उतरना होगा। प्रधानमंत्री के 10 वर्षो के सुशासन व विकास की बातो को बताने व समझाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आप को सभी वर्गो से मिलकर वोट की अपील करना है।

कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय,जिलापंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,विधान सभा प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, पूर्व विधायक अवनीन्द्र नाथ द्विवेदी, संतोष सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, दुर्गा अग्रहरी, चेयरमैन शिवनाथ मद्देशिया, मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, दीपक चौधरी, गौतम चौधरी, शैलेश पाण्डेय, राजन पटेल, दिनेश जायसवाल, रामानंद जायसवाल, दयाशंकर सिंह, आशीष पाण्डेय, मनोज कन्नौजिया अरुणेश शुक्ल, राहुल पाण्डेय, राजन चौधरी, गिरधारी गुप्ता, दीपक पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, श्रीराम शाही, दुर्गा गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशीष कसौधन, सिनोद, आदित्य पाण्डेय, रणधीर सिंह सहित सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- मोदी परिवारवाद चलाते है भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है मोदी परिवार-दिग्विजय सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...