1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार: राहुल गांधी

BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि, संविधान से आपको आरक्षण मिलता है। संविधान से आपको शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी मिलती है। अगर संविधान मिट गया तो दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के सारे अधिकार छिन जाएंगे। देश का सारा धन अडानी जैसे चुनिंदा अरबपतियों के हाथ में चला जाएगा। अडानी की नजर आपके 'जल-जंगल-जमीन' पर है और नरेंद्र मोदी उसके लिए काम करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारंखड के सिंहभूम में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ये चुनाव आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन मिलकर संविधान की रक्षा कर रहे हैं।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में किसानों को कभी नहीं मिल पाया समय पर खाद-बीज, 10 वर्षों से किसानों को दे रहे धोखा: अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा कि, BJP और RSS संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। देश के संविधान ने ही आपको सारे अधिकार दिए हैं, ये देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की आवाज है। अगर संविधान खत्म हो गया तो गरीबों के सारे अधिकार छिन जाएंगे। लेकिन मैं आपको गारंटी दे रहा हूं-हम संविधान को कभी खत्म नहीं होने देंगे। संविधान की रक्षा के लिए हम जान देने को तैयार हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, संविधान से आपको आरक्षण मिलता है। संविधान से आपको शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी मिलती है। अगर संविधान मिट गया तो दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के सारे अधिकार छिन जाएंगे। देश का सारा धन अडानी जैसे चुनिंदा अरबपतियों के हाथ में चला जाएगा। अडानी की नजर आपके ‘जल-जंगल-जमीन’ पर है और नरेंद्र मोदी उसके लिए काम करते हैं।

साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी आरक्षण की 50% लिमिट को खत्म कर, आरक्षण को बढ़ा देगी। हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस पेसा कानून, जमीन अधिग्रहण बिल, ट्राइबल बिल लेकर आई, लेकिन BJP ने इन सभी को कमजोर किया। कांग्रेस पार्टी आपके ‘जल-जंगल-जमीन’ की रक्षा करेगी, आपको आपके अधिकार लौटाएगी।

उन्होंने आगे कहा, आप किसी भी BJP नेता से पूछिए कि..हम आदिवासी हैं। हमारा जल-जंगल-जमीन पर पहला हक बनता है, क्योंकि हम यहां के पहले मालिक हैं। BJP के नेता कहेंगे- आप वनवासी हैं, जंगल में रहिए, ऐसे सवाल मत पूछिए.. अधिकारों की बात मत कीजिए।

पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...