Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना हुई लागू, इस दिन सें महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना हुई लागू, इस दिन सें महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा की सैनी सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। हरियाणा में दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना पर मुहर लगी। यह योजना 25 सितंबर से लागू होगी। इस योजना के तहत अब महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपये मिलेंगे।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

कैबिनेट की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना पर मुहर लगने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉफ्रेंस की। इस प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा, महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा।

उन्होंने बताया कि, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। 25 सितंबर को हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।

इस योजना में पहले उन परिवारों को लाभ मिलेगा जिनकी आर्थिक आय एक लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला का या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।

 

पढ़ें :- CJI सूर्यकांत का दो टूक आदेश, बोले-मंदिर का पैसा भगवान का है, घाटे में डूबे बैंकों के लिए नहीं हो सकता इस्तेमाल

 

Advertisement