Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. लैम्बॉर्गिनी ने दिखाई दो नये मॉडल्स की झलक, 7 जुलाई को उठेगा पर्दा

लैम्बॉर्गिनी ने दिखाई दो नये मॉडल्स की झलक, 7 जुलाई को उठेगा पर्दा

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दिग्गज लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Lamborghini ने अपनी नई कार की झलक दिखाई है जो 7 जुलाई को अनवील की जाने वाली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नै कार के मॉडल को टीज किया है। इसमें कारों की एक जोड़ी दिखाई दे रही है। हालांकि इसका लुक साफ़ तौर पर नहीं देखा जा सकता है, हालांकि इस टीजर में कार की हेडलाइट दिखाई दे रही है जिसमें इसका आइकॉनिक डीआरएल और प्रोजेक्टर हेडलैम्प साफ़ देखा जा सकता है।

पढ़ें :- BMW ASA : बीएमडब्ल्यू अपनी बाइक्स के लिए लेकर  (ASA) तकनीक , क्लच का उपयोग करने की जरूरत खत्म

ऐसा कहा जा रहा है कि नई कार लैम्बॉर्गिनी के एवेंटाडोर मॉडल से मिलती जुलती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये कार लैम्बॉर्गिनी के एवेंटाडोर का आखिरी मॉडल हो सकती है। जानकारी के अनुसार इसे एवेंटाडोर एस जोटा मॉडल कहा जाता है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये एवेंटाडोर का अब तक का सबसे शक्तिशाली वेरिएंट हो सकता है। जिसमें 6.5-लीटर V12 इंजन ऑफर किया जा सकता है। ये इंजन 769 हॉर्सपावर की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा।

इस साल की शुरुआत में, लैम्बॉर्गिनी ने घोषणा की कि वह 2021 में दो V12 मॉडल लाएगी। दो मॉडलों में से, एक एवेंटाडोर का अंतिम संस्करण होने की संभावना है, जबकि दूसरा इसके उच्च-शक्ति वाले हाइब्रिड मॉडल होने की उम्मीद है। Lamborghini ने अभी तक इस मॉडल के बारे में सभी जानकारियों को छिपाकर रखा है और इसकी अनवीलिंग के समय ही इसकी सारी जानकारियां साझा करेगी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी मॉडल के पावरट्रेन और चेसिस में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

पढ़ें :- Honda's 350cc scrambler patents : एडवेंचर का मजा दूना करने आ रही है होंडा की नई बाइक, सामने आईं डिजाइन पेटेंट की तस्वीरें
Advertisement