Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Brazil’s Sao Paulo landslide: साओ पौलो शहर में भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 19 लोगों की मौत, कई लापता

Brazil’s Sao Paulo landslide: साओ पौलो शहर में भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 19 लोगों की मौत, कई लापता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Brazil’s Sao Paulo landslide: ब्राजील के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य साओ पाउलो में अचानक आयी प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दिया है। साओ पौलो शहर में रविवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 19 नागरिकों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण वहां बाढ़ की स्थिति  बनी हुई है। बढ़ते जलस्तर के कारण लगभग 500,000 परिवारों को अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर किया है। खबरों के अनुसार, नगरपालिका सरकार के अनुसार, एम्बू दास आर्टेस शहर में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को दमकलकर्मियों ने बचा लिया।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

खबरों के अनुसार,साओ पाउलो के राज्य के गवर्नर जोआओ डोरिया के अनुसार, फ्रांसिस्को मोराटो में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि फ्रेंको दा रोचा में चार और व्यक्तियों की मौत हो गई। राज्य अग्निशमन सेवा ने खुलासा किया कि मृतकों में से तीन बाढ़ के पानी में बह गए थे। तूफान ने वर्जिया पॉलिस्ता, कैम्पो लिम्पो पॉलिस्ता, जौ, कैपिवरी, मोंटेमोर और राफर्ड को भी नुकसान पहुंचाया है। दिसंबर के बाद से ब्राजील के पूर्वोत्तर हिस्से में इसी तरह भारी बारिश  हो रही है

Advertisement