Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद का करीबी कराची में ढेर, शॉर्प-शूटर की गोली मारकर हत्या

लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद का करीबी कराची में ढेर, शॉर्प-शूटर की गोली मारकर हत्या

By संतोष सिंह 
Updated Date

कराची। पाकिस्‍तान (Pakistan) के कराची में ईद के दिन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद (Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed) के रिश्तेदार की बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्‍या कर दी है है। आतंकवादी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) के रिश्तेदार और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के लिए फंड उगाने वाले अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) को कराची में अज्ञात शख्‍स ने गोली मारी है।

पढ़ें :- Israel-Iran War: हमले में ईरान के रक्षामंत्री और सैन्य कमांडर के मौत की खबर, इजरायल ने किया दावा

बताया जाता है कि अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए फंड कलेक्शन का काम करता था। जितने भी फंड कलेक्टर कराची (Fund collector Karachi) में फंड उगाने का काम करते थे वह सभी अब्दुल रहमान (Abdul Rehman)  के पास आकर फंड जमा करते थे जहां से यह आगे जाता था।

Advertisement