Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. 51 crore watch : 51 करोड़ में बिकी यह घड़ी,जानें आस्कर से क्या है इसका रिश्ता

51 crore watch : 51 करोड़ में बिकी यह घड़ी,जानें आस्कर से क्या है इसका रिश्ता

By अनूप कुमार 
Updated Date

51 crore watch : एक घड़ी ऐसी जिसकी कीमत सुन पहले तो विश्वास नहीं होगा। अगर किसी तरह विश्वास हो भी गया तो जब तक इसके पीछे की पूरी कहानी नहीं जान जाते  तब तक चैन नहीं आएगा। बात घड़ी की हा रही है तो जान लीजिए कि ये कोई मामूली घड़ी नहीं है। इस घड़ी की कीमत  51 करोड़ रुपये है। दरअसल ये घड़ी नीलामी में इस कीमत पर बिकी है। घड़ी की नीलामी हॉन्ग कॉन्ग में हुई।आइए जानते हैं आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या खास है।

पढ़ें :- Russia Ukraine War : यूक्रेन ने रूस पर रातों रात दाग दिए 100 से ज्यादा ड्रोन , हुआ धमाका  

‘द लास्ट एंपरर’
नीलामी में इस घड़ी को एक व्यक्ति ने 62 मिलियन डॉलर यानी करीब 51 करोड़ रुपये में खरीदा है। हॉन्ग कॉन्ग के एक शौकीन संग्रहकर्ता ने यह घड़ी खरीदी। दरअसल, इस घड़ी की खासियत यह है कि इसे चीन के किंग वंश के आखिरी राजा ने पहनी थी। मशहूर ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द लास्ट एंपरर’ भी उसी राजा पर बनी थी। पातेक फिलिपे कंपनी की बनाई इस घड़ी के लिए नीलामी 6 मिनट चली और फिर बिक्री हो गई। नीलामी करने वाली कंपनी फ़िलिप्स एशिया के मुताबिक कई लोगों ने बोली लगाई।

 

फ़िलिप्स एशिया के थॉमस पेराजी कहते हैं कि, अब तक किसी राजा द्वारा पहनी गई घड़ी को इतनी क़ीमत नहीं मिली थी। इसकी तरह की दुनिया में सिर्फ आठ घड़ियां ही मौजूद हैं।

पढ़ें :- North Korea Ballistic Missile : उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागी
Advertisement