लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्धाटन किया, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया और विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्वस्थ नारी’ से ‘सशक्त परिवार’ बनता है, ‘सशक्त परिवार’ से ‘समृद्ध समाज’ बनता है। समाज समृद्ध होता है तो राष्ट्र को सशक्त होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है।
पढ़ें :- अब देश और दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी भी निवेश करने के लिए गोरखपुर आ रहा : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा, देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्रा 10 हजार थी। वर्ष 2017 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में हम लोगों ने जो भर्ती की हैं, उससे आज महिला कार्मिकों की संख्या 44 हजार से अधिक हुई है।अब 20% महिला कार्मिकों की भर्ती को अनिवार्य किया गया है।
'मिशन शक्ति' ने पूरे प्रदेश में हमारी मातृशक्ति को सुरक्षा व सम्मान दिलाते हुए उन्हें स्वावलंबन के मार्ग पर अग्रसर करने के अभियान को गति दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
इस क्रम में आज नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित 'मिशन… pic.twitter.com/AxBjqP9VTl
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 20, 2025
पढ़ें :- विश्वास वहीं टिकता है, जहां विचार स्वस्थ और भावनाएं स्वच्छ होती हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
उन्होंने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के अंतर्गत, हम लोग ₹25 हजार का पैकेज बेटी के जन्म से लेकर के स्नातक तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग चरणों में DBT के माध्यम से उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन शर्त है…बेटी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी प्रकार के टीकाकरण के साथ उस बेटी को जोड़ा जाना चाहिए। देश में विगत 11 वर्षों में जितनी भी वेलफेयर स्कीम प्रारंभ की गईं, उनका केंद्र बिंदु नारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश ने कोरोना कालखंड में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी (BC Sakhi) की अभिनव योजना प्रारंभ की थी। मुझे प्रसन्नता है की 40 हजार से अधिक BC Sakhi प्रदेश भर के गांवों में बैंक के लेनदेन का काम सफलतापूर्वक करते हुए गांवों में बैंक की कमी को पूरा कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने थीम दी…’स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’। ‘सशक्त परिवार’ है तो ‘समृद्ध समाज’ अपने आप बनता है। ‘समाज समृद्ध’ होता है तो राष्ट्र को सशक्त होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है। ‘विकसित भारत’ की संकल्पना का रास्ता यहीं से ही जाता है।