पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में नेता विपक्ष आतिशी (Leader of Opposition Atishi) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को चिट्ठी लिखी है। आतिशी ने राष्ट्रपति से तत्काल मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) विधायकों को न घुसने देने पर राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। आतिशी विधायक दल के साथ राष्ट्रपति से मिलने जाएंगी। उधर, सदन में विपक्ष के सदस्यों के निलंबन को लेकर आतिशी ने आप विधायकों के साथ विरोध जताया है।
नेता विपक्ष आतिशी (Leader of Opposition Atishi) ने कहा कि विधानसभा परिसर के बाहर रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। बाबासाहेब आंबेडकर और अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर दिल्ली सरकार के दफ्तरों से हटाना शहीदों और दलित पिछड़ों का अपमान है।
विपक्ष के विधायकों के निलंबन के बाद आप ने किया धरना प्रदर्शन
सदन में विपक्ष के विधायकों के निलंबन पर दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उन्हें और उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
आतिशी ने कहा कि यह गैर लोकतांत्रिक
पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी (Leader of Opposition Atishi) ने कहा कि पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हम (आप विधायक) विधानसभा से निलंबित हैं इसलिए हमें विधानसभा परिसर में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह गैर लोकतांत्रिक और गैर संवैधानिक है। आज तक देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। किसी भी विधानसभा में चुने हुए विधायक को कभी नहीं रोका जाता। संसद में भी गांधी प्रतिमा के नीचे निलंबित होने पर भी विरोध होते हैं। आखिरकार हमें कैसे रोका जा सकता है? हमने अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं हो रही है।