लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने उपचुनाव में 7 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसके बाद से भाजपा नेता सपा के पीडीए पर निशाना साध रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ ढहेंगे, और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।
पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा का फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशाई! 9 सीटों का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे। लोकसभा 2019 में बसपा, 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, पर जनता ने सपा को सिरे से नकारा।
सपा का फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशाई! 9 सीटों का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे।
लोकसभा 2019 में बसपा, 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, पर जनता ने सपा को सिरे से नकारा।
करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ ढहेंगे, और भाजपा…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 24, 2024
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
उन्होंने आगे लिखा, करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ ढहेंगे, और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा। 2017 दोहराकर 2027 में 300+ के लक्ष्य के साथ नई इबारत लिखेंगे। एक हैं तो सेफ हैं! मोदी जी के नेतृत्व में देश भी सेफ, विकास भी सेफ। सत्ताइस तो छोड़िए, सैंतालीस तक इंतजार कीजिए, अखिलेश जी!