लखनऊ: होली को देखते हुए यूपी के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। 22 मार्च से 27 मार्च तक किसी प्रकार का अवकाश पुलिस कर्मी नहीं ले सकेंगे।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश को सभी पुलिस कमिश्नरों और जिले के कप्तानों को भेज दिया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि इन दिनों जो पुलिस कर्मी अवकाश पर हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया जाए। डीजीपी ने कहा है कि अति आवश्यक कार्य या आपातकाल में ही इस दौरान छुट्टी स्वीकृत की जाएं।