Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Lemonade or Shikanji in summer :  गर्मियों में दिन की शुरुआत नींबू पानी या शिकंजी से करें ,  यह इंस्टेंट एनर्जी और विटामिन सी देता है

Lemonade or Shikanji in summer :  गर्मियों में दिन की शुरुआत नींबू पानी या शिकंजी से करें ,  यह इंस्टेंट एनर्जी और विटामिन सी देता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lemonade or Shikanji in summer :  गर्मियों के मौसम तापमान बढ़ने से खान पान में बदलाव लाना आवश्यक हो जाता है। इस मौसम में शरीर से बहुत पसीना निकलता है। मौसम की बेरूखी से लोग परेशान हो जाते है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस मौसम में दिन की शुरुआत नींबू पानी या शिकंजी से करें, यह इंस्टेंट एनर्जी और विटामिन सी देता है। इसी प्रकार तला-भुना खाना (Deep-fried), समोसे, पकोड़े और जंक फूड को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ती है।

पढ़ें :- Healthy Recipes : एक ही नाश्ता खाकर हो गये हैं परेशान तो जान लीजिए झटपट बनने वाली ये रेसिपी

शिकंजी या भारतीय निम्बू पानी एक नींबू से बना ड्रिंक है जो पिसे हुए मसालों और नींबू के रस से बनाया जाता है। ज्यादा गर्मी पड़ने पर यह ड्रिंक आपके पेट और दिमाग के लिए बेस्ट है। यह आपके पाचन के लिए भी अच्छा है। इसमें आप जीरा, पुदीना और यहां तक कि चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
शिकंजी मसाला
एक लंबा जग लें, उसमें नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां, चीनी, शिकंजी मसाला डालें और जग को ठंडे पानी से भरें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाने के लिए हिलाएं।

अब शिकंजी को बर्फ के टुकड़ों और 1-2 नींबू के टुकड़ों से भरे गिलास में डालें। इतने मसाले से आप आसानी से 8 गिलास तैयार कर सकते हैं। आपकी मसाला शिकंजी परोसने के लिए तैयार है।

तला-भुना खाना (Deep-fried): समोसे, पकोड़े और जंक फूड को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ती है।

पढ़ें :- खाद्य तेल आयात में 20% की बढ़ोतरी, देश में इस साल ₹1.75 लाख करोड़ का होगा आयात
Advertisement