Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. घर बैठे आसानी से लिंक करें Aadhaar-Voter Card, जानें पूरी प्रक्रिया

घर बैठे आसानी से लिंक करें Aadhaar-Voter Card, जानें पूरी प्रक्रिया

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार संसद में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 (Election Laws Amendment Bill, 2021) पेश चुकी है। इसके अलावा यह विधेयक लोकसभा में पास हो चुका है। हालांकि इस बिल का कांग्रेस, बसपा समेत विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है। इस बिल में आधार को वोटर कार्ड के साथ लिंक (Aadhaar-Voter Card linking) करने का प्रावधान है। कानून बन जाने पर मतदाता सूची तैयार करने वाले अधिकारियों को आधार कार्ड मांगने का अधिकार होगा। हालांकि, अभी इस विधेयक में आधार कार्ड का नंबर बताने को वैकल्पिक रखा गया है यानी ये अभी अनिवार्य नहीं होगा।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

आधार को वोटर आईडी से लिंक करने पर फर्जी वोटिंग को रोकने में मदद मिलेगी : मोदी सरकार 

इस विधेयक के बारे में मोदी सरकार का कहना है कि चुनावों में फर्जी वोट डालने की शिकायतें बहुत बढ़ गई हैं। आधार को वोटर आईडी से लिंक करने पर फर्जी वोटिंग को रोकने में मदद मिलेगी। इस बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल (Cabinet decision) ने मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करने की इजाजत दे दी है। बता दें कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक करना बहुत आसान है। इसे आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया से लिंक कर सकते हैं।

आइए बताते हैं कि वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड को कैसे लिंक किया जा सकता है?

सबसे पहले https://voteportal.eci.gov.in पर जाएं।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

इसके बाद Mobile no/ email / Voter ID No और पासवर्ड से लॉगइन करें।

इसके बाद राज्य, जिला सहित अपनी पर्सनल जानकारी दें।

सारी जानकारी देने के बाद Search के बटन पर क्लिक करें। अगर जानकारी का मिलान सरकारी डेटा से हो जाएगा तो आपके सामने नई डिटेल खुल जाएगी।

इसके अब यहां feed aadhar number पर क्लिक करना होगा।

अब यहां आधार के साथ बाकी जानकारी लिखें।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

सभी जानाकारी चेक करने के बाद सबमिट का बटन दबाएं।

इसके बादस्क्रीन पर आ जाएगा कि आपका रजिस्ट्रेशन सफल हुआ।

SMS के जरिये कर सकते हैं लिंक

आधार कार्ड और वोटर आइडी कार्ड को लिंक करने के लिए <Voter ID No> और <आधार नंबर> को 166 या 51969 पर SMS के जरिये भेज दें।

कॉल करके भी कर सकते हैं लिंक

एक फोन काल के जरिए भी वोटर आइडी और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 1950 पर कॉल करना होगा।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या
Advertisement