नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने गुजरात राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ‘काम की राजनीति’ को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। इस सूची में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) का नाम शामिल है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
Breaking गुजरात राज्य के लोकसभा चुनावों के लिए 40 Star प्रचारकों की सूची ज़ारी
अरविंद केजरीवाल जी की ‘काम की राजनीति’ को लेकर जनता के बीच पहुचेंगे Star प्रचारक
pic.twitter.com/PrbWZ9Y27r — AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2024
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
सूची में कई नाम हैरान करने वाले हैं। मसलन लिस्ट में सबसे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नाम है। इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) का भी नाम है। स्टार प्रचारक की लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम है जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है।